लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में हिज्बुल मुजाहिद्दीन के दो आतंकवादी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 9, 2021 16:23 IST

Open in App

जम्मू, नौ अगस्त जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों हाल में ही आतंकवादी संगठन में शामिल हुए थे। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किये गये दोनों आतंकवादियों की पहचान यासिर हुसैन एवं उस्मान कादिर के रूप में की गयी है। ये दोनों डच्चन के रहने वाले थे और इन्हें कुछ हथियारों एवं गोला-बारूद के साथ तलाश अभियान के दौरान कलैनगसू इलाके से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि ये दोनों पांच अगस्त से अपने घर से लापता हो गये थे और दो दिनों के बाद पता चला कि आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन में दोनों शामिल हो गये थे।

अधिकारी ने बताया कि डच्चन पुलिस ने उनके खिलाफ गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि तलाश अभियान इलाके में अब भी जारी है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे