लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में दो हेड कांस्टेबल रिश्वत लेते गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 24, 2021 19:58 IST

Open in App

जयपुर, 24 जून राजस्थान के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बृहस्पतिवार को अलग-अलग मामलों में पुलिस के दो हेड कांस्टेबलों को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।

ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि झुंझुनू जिले में मलसीसर थाने के हेड कांस्टेबल महेंद्र कुमार को परिवादी से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। परिवादी ने शिकायत की थी कि आरोपी कांस्टेबल उसके द्वारा दर्ज कराए गए प्रकरण में आरोपियों का चालान करने तथा उसके भाई के खिलाफ दर्ज प्रकरण में अंतिम रिपोर्ट लगाने के एवज में रिश्वत मांग रहा है। टीम ने उसे रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

वहीं, एक अन्य मामले में ब्यूरो की टीम ने राजसमंद जिले में पुलिस चौकी कुंआथल के हेड कांस्टेबल ओंकार सिंह को परिवादी से पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह