लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में फ्लैट में चोरी करने के आरोप में दो पहरेदार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 3, 2021 17:24 IST

Open in App

ठाणे, तीन अक्टूबर महाराष्ट्र के नवी मुंबई के वाशी में स्थित एक हाउसिंग सोसाइटी के दो पहरेदारों को एक फ्लैट से कथित रूप से 25 लाख रुपये के आभूषणों की चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी ।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दोनों के पास से 21 लाख रुपये मूल्य के चोरी के आभूषण और नकदी बरादम किये हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान नेपाल के रहने वाले कामी गोरे (36)और नवीन विश्वकर्मा (31) के रूप में की गयी है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने शुक्रवार को सीसीटीवी कैमरा बंद कर दिया और फ्लैट में उस वक्त चोरी की वारदात को अंजाम दिया जब घर के लोग बाहर गये थे।

उन्होंने बताया कि चोरी में दो और लोग शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि उनके खिलाफ छह मामले दर्ज हैं और दो में उन्हें दोषी ठहराया जा चुका है।

अधिकारी ने बताया कि वे नेपाल भागने की कोशिश में थे, लेकिन उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू