नहर पर पुल निर्माण से जुड़े विवाद में दो समूह भिड़े, पांच घायल

By भाषा | Updated: October 3, 2021 13:06 IST2021-10-03T13:06:50+5:302021-10-03T13:06:50+5:30

Two groups clashed in a dispute related to bridge construction on the canal, five injured | नहर पर पुल निर्माण से जुड़े विवाद में दो समूह भिड़े, पांच घायल

नहर पर पुल निर्माण से जुड़े विवाद में दो समूह भिड़े, पांच घायल

मुजफ्फरनगर, तीन अक्टूबर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के नन्हेड़ा गांव में एक ही समुदाय के दो समूहों के बीच हुई झड़प में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

थाना प्रभारी राज कुमार राणा ने बताया कि महाबीर, मोहित, नवनीत, कार्तिक और शक्तिपाल को घायल अवस्था में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राणा ने कहा कि एक नहर पर छोटा पुल बनाने के मसले पर शनिवार को दोनों समूहों के बीच झगड़ा हो गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों समूहों ने लाठियों और धारदार हथियारों से एक दूसरे पर हमला किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two groups clashed in a dispute related to bridge construction on the canal, five injured

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे