दिल्ली के त्रिलोकपुरी में दो समूहों में झड़प, एक की मौत, कई घायल

By भाषा | Updated: December 27, 2020 10:44 IST2020-12-27T10:44:27+5:302020-12-27T10:44:27+5:30

Two groups clash in Trilokpuri, Delhi, one dead, several injured | दिल्ली के त्रिलोकपुरी में दो समूहों में झड़प, एक की मौत, कई घायल

दिल्ली के त्रिलोकपुरी में दो समूहों में झड़प, एक की मौत, कई घायल

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर दिल्ली के त्रिलोकपुरी में दो समूहों के बीच हुई झड़प में एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई तथा कई अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि झड़प शनिवार रात करीब दस बजे एक दुकान के कर्मचारी की पिटाई की घटना के बाद शुरू हुई।

उन्होंने कहा कि दुकान के एक कर्मचारी की पिटाई के मुद्दे को लेकर कासिम और शाहिद नामक व्यक्तियों से जुड़े एक समूह की झड़प मन्नान नामक व्यक्ति से जुड़े समूह से हो गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस दौरान गोलीबारी भी हुई और गोली लगने से शाहिद की मौत हो गई तथा कई अन्य लोग घायल हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two groups clash in Trilokpuri, Delhi, one dead, several injured

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे