लाइव न्यूज़ :

अरूणाचल प्रदेश में सड़क परियोजना घोटाले के सिलसिले में दो सरकारी अधिकारी धरे गये

By भाषा | Updated: September 8, 2021 17:33 IST

Open in App

ईटानगर, आठ सितंबर अरूणाचल प्रदेश के पूर्वी कामेंग जिले में एक बड़ी सड़क के निर्माण से जुड़े घोटाले के सिलसिले में दो सरकारी अधिकारियों समेत तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

विशेष जांच शाखा (सतर्कता) के पुलिस अधीक्षक हेमंत तिवारी ने बताया कि पिछले दो दिनों में लोक निर्माण विभाग के दो वरिष्ठ अभियंताओं-- तारे मुर्टेम और डोबा जिनी तथा हैदराबाद के डीआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रबंध निदेशक रमेश बाबू को इस घोटाले में उनकी संलिप्तता को लेकर पकड़ा गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ उन्हें सेप्पा-चयांगताजो मार्ग के निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी, जालसाजी एवं विश्वासघात के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।’’

इस सड़क का निर्माण कार्य 2008 में शुरू हुआ था और अब तक पूरा नहीं हुआ है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस साल पांच मार्च को एक सामाजिक कार्यकर्ता ने विशेष शाखा में एक मामला दर्ज कराया था और आरोप लगाया था कि दस साल से अधिक समय से इस सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है और उसके निर्माण में लगी कंपनियों को एक अरब रूपये से अधिक रकम जारी की गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है