लाइव न्यूज़ :

असम में रिश्वत लेने के आरोप में दो सरकारी अधिकारी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 10, 2021 22:10 IST

Open in App

गुवाहाटी, 10 सितंबर असम सरकार के दो अधिकारियों को सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय के अधिकारियों ने शुक्रवार को अलग-अलग घटनाओं में कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस के प्रवक्ता ने एक बयान में यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि कोकराझार में एक आबकारी अधीक्षक को गिरफ्तार किया गया, जबकि होजई में एक स्कूल के मुख्य सहायक को गिरफ्तार किया गया।

सतर्कता टीम ने आबकारी अधीक्षक को शराब की दुकान चलाने वाले शिकायतकर्ता से कथित तौर पर 25,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा।

प्रवक्ता ने बताया कि अधिकारी ने कोकराझार के एमआरएम अस्पताल के पास अपने किराए के घर में रिश्वत ली, जहां से उसे शाम करीब सवा पांच बजे पकड़ लिया गया।

उन्होंने कहा, ''स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में उसके कब्जे से रिश्वत की रकम बरामद की गई और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।''

एक अन्य घटना में, होजई जिले के लंका में एक और जाल बिछाकर शिकायतकर्ता से कथित रूप से 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए लंका हाई स्कूल के एक मुख्य सहायक को गिरफ्तार किया गया।

प्रवक्ता ने कहा, ''आरोपी व्यक्ति ने अपने अवकाश नकदीकरण मामले को लेकर सेवानिवृत्त शिक्षक से रिश्वत की मांग की थी। उसे स्कूल के सामने रंगे हाथों पकड़ा गया।''

उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से रिश्वत की राशि जब्त कर ली गई है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो थाने में दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र