लाइव न्यूज़ :

रिश्वतखोरी के मामले में दो सरकारी अधिकारी और एक दलाल गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 13, 2021 22:06 IST

Open in App

जयपुर, 13 अप्रैल भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने मंगलवार को हनुमानगढ़ और बांसवाड़ा जिले में दो अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई कर दो सरकारी अधिकारी और एक दलाल को कथित रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किया है।

ब्यूरो के महानिदेशक बी. एल. सोनी ने एक बयान में बताया कि हनुमानगढ़ के भादारा में जल संसाधन विभाग के सिचांई पटवारी को पानी की बारी को परिवादी के नाम परिवर्तित करने की एवज में दलाल के जरिये 15,000 रूपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी विनोद कुमार और दलाल गोविंद राम ने परिवादी से 20,000 रूपये की रिश्वत की मांग की थी।

बांसवाडा के कलिंजरा थाने में तैनात आरोपी हेड कांस्टेबल श्रीलाल को परिवादी के खिलाफ एक दर्ज शिकायत को हल्का करने की एवज में 10 हजार रूपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

आरोपी ने परिवादी से 25 हजार रूपये की रिश्वत की मांग की थी। आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे