लाइव न्यूज़ :

गौतमबुद्ध नगर जिले में दो बच्चियों के साथ बलात्कार

By भाषा | Updated: June 1, 2021 17:35 IST

Open in App

नोएडा(उत्तर प्रदेश),एक जून नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र के कस्बा सूरजपुर में कथिततौर पर10 वर्षीय बच्ची के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने बलात्कार किया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के कस्बा सूरजपुर में रहने वाली एक 10 वर्षीय बच्ची के साथ उसके पड़ोस में ही रहने वाले आंसू नामक युवक ने बीती रात बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

प्रवक्ता ने बताया कि बच्ची को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

वहीं थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 47 में रहने वाली एक छह वर्षीय बच्ची के साथ चौकीदार ने पार्क में बलात्कार किया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू