भदोही में दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 15, 2021 18:02 IST2021-10-15T18:02:56+5:302021-10-15T18:02:56+5:30

Two girls raped in Bhadohi, both accused arrested | भदोही में दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

भदोही में दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

भदोही (उप्र), 15 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र में दो बच्चियों के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार ने शुक्रवार को बताया कि गोपीगंज कस्बे में सात साल की बच्ची के साथ इसी इलाके का आदर्श गुप्ता कई बार अश्लील हरकत कर चुका था जिसकी शिकायत बच्ची ने मां-बाप से की थी। परिजनों के मुताबिक बृहस्पतिवार दोपहर गुप्ता (24) बच्ची को अपने साथ घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

कुमार ने बताया की इस मामले में पुलिस कार्रवाई में जुटी थी तभी इसी थाना क्षेत्र के एक गाँव से सात साल की एक अन्य बच्ची के साथ दुष्कर्म की शिकायत लेकर कुछ लोग थाने पहुंचे। परिजनों ने आरिफ (20) नाम के युवक द्वारा बलात्कार किये जाने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि दोनों मामला दर्ज कर जांच की गई और दोनों आरोपियों को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों बच्चियों को चिकित्सकीय जांच के लिए भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two girls raped in Bhadohi, both accused arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे