लाइव न्यूज़ :

जींद में बाल गृह की दीवार फांदकर भागीं दो किशोरियां, एक को पकड़ा गया

By भाषा | Updated: September 14, 2021 18:15 IST

Open in App

जींद, 14 सितम्बर जींद की डीसी कॉलोनी के निकट एक बाल गृह की दीवार फांदकर भाग गयीं दो किशोरियों में से एक को पुलिस ने पकड़ लिया जबकि दूसरी किशोरी की तलाश जारी है।

पुलिस ने बताया कि बाल गृह अधीक्षक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बरामद हुई किशोरी को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर उसे वापस बाल गृह भेज दिया गया।

सिविल लाइन थाने के अधिकारी लाल सिंह ने बताया कि एक किशोरी को बरामद कर लिया गया है जबकि दूसरी किशोरी की तलाश पुलिस टीम कर रही हैं। बरामद हुई किशोरी को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष पेश कर वापस बाल गृह भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि डीसी कालोनी के निकट बनाये गये अब्दुल कलाम बाल गृह में गत छह सितंबर को असम निवासी 16 वर्षीय किशोरी तथा बिहार निवासी 15 वर्षीय किशोरी को लाया गया था। कल शाम दोनों किशोरी बाल गृह की दीवार फांदकर भाग गईं। बाल गृह के कर्मियों ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस से की।

पुलिस के अनुसार रातभर किशोरियों का पता करने के लिए पुलिसकर्मी लगे रहे। मंगलवार को बिहार से आई किशोरी को राजकीय महाविद्यालय के निकट से बरामद कर लिया गया। गायब हुई असम की किशोरी की तलाश पुलिस टीम कर रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह