लाइव न्यूज़ :

गौतम बुद्ध नगर में दो युवतियां लापता, एक महिला की हत्या

By भाषा | Updated: February 24, 2021 16:00 IST

Open in App

नोएडा, 24 फरवरी गौतम बुद्ध नगर में थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों से दो युवतियों के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक आजाद सिंह तोमर ने बताया कि सदरपुर कालोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने में अपनी बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने शिकायत में कहा है कि दीपक मिश्रा नाम के एक व्यक्ति ने उनकी 22 वर्षीय बेटी का कथित तौर पर अपहरण कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि एक महिला ने भी अपनी बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने शिकायत में कहा कि उसकी बेटी सेक्टर-46 के ए-ब्लॉक में रहनेवाले एक व्यक्ति के घर पर काम करने जाती थी और वह कल से लापता है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच कर रही है।

थाना दनकौर क्षेत्र के चपरगढ़ गांव में 50 वर्षीय महिला की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र के चपरगढ़ गांव में रहने वाली उर्मिला (50 वर्ष) की मंगलवार की देर रात सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि महिला के पति निन्दर ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सिंह ने बताया कि इस मामले में महिला का पति भी शक के दायरे में है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे