लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अलग-अलग मामलों में दो लड़कियों का अपहरण

By भाषा | Updated: December 16, 2021 15:08 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर (उप्र), 16 दिसंबर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में दो लड़कियों के अपहरण के दो मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, भोपा थाना क्षेत्र के एक युवक ने बुधवार को बारहवीं कक्षा की एक छात्रा का कथित तौर पर अपहरण कर लिया।

पुलिस ने बताया कि लड़की के माता-पिता ने शिकायत में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी का घर से अपहरण कर लिया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक अन्य मामले में एक महिला ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी बेटी को चार लोगों ने घर से अगवा कर लिया है। महिला के मुताबिक फैसल, सत्तार, गुलशन और मेहराज नामक चार लोगों ने उसकी बेटी का अपहरण किया है।

छापर में एक अन्य मामले में गुस्साए स्थानीय लोगों और भीम आर्मी के सदस्यों ने, कुछ समय पहले खुद्दा गांव से एक लड़की का अपहरण करने वाले लोगों का पता लगाने में पुलिस पर कथित अक्षमता का आरोप लगाते हुए थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

थाना प्रभारी अखिलेश सिंह के मुताबिक, अपहृत लड़की को सुरक्षित बचा लिया गया है, लेकिन आरोपियों का अब तक पता नहीं चल सका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा