त्रिपुरा में दो लड़कियों के साथ सामूहिक बलात्कार, आठ व्यक्ति पकड़े गये

By भाषा | Updated: March 31, 2021 01:17 IST2021-03-31T01:17:39+5:302021-03-31T01:17:39+5:30

Two girls gang-raped in Tripura, eight arrested | त्रिपुरा में दो लड़कियों के साथ सामूहिक बलात्कार, आठ व्यक्ति पकड़े गये

त्रिपुरा में दो लड़कियों के साथ सामूहिक बलात्कार, आठ व्यक्ति पकड़े गये

अगरतला, 30 मार्च त्रिपुरा के खोवाई जिले में दो लड़कियों के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया और इस सिलसिले में आठ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

चम्पाहवर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों लड़कियां अपने दो मित्रों के साथ सोमवार रात खातियाबारी में टहलने गयी थीं, जहां छह अन्य इंतजार कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि दोनों लड़कियां आधी रात के करीब अपने घर पहुंची और परिजनों को बताया कि उनका बलात्कार किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद लड़कियों के परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा।

उन्होंने बताया कि लड़कियों को चिकित्सकीय जांच के लिए खोवाई जिला अस्पताल भेजा गया और मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two girls gang-raped in Tripura, eight arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे