लाइव न्यूज़ :

अंतर्राज्यीय शटरकटवा गिरोह के दो सरगना गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 19, 2021 20:52 IST

Open in App

मोतिहारी, 19 सितंबर बिहार की पूर्वी चंपारण जिला पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सामानों की चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय शटरकटवा गिरोह के दो सरगनाओं को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने रविवार को बताया कि समीर शाह एवं सलमान शाह, पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनकी पहचान शटरकटवा गिरोह ‘‘चादर गिरोह’’ के चेलवा-बेलवा के रुप में की गई।

उन्होंने कहा कि इस गिरोह ने दिल्ली, रांची, बनारस, पटना, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तराखंड, राजस्थान, आगरा, झांसी, नागपुर, गुजरात, मथुरा, जयपुर, अलवर, तेलंगाना आदि जगहों पर विभिन्न वारदातों को अंजाम दिया है।

झा ने कहा कि नागपुर में इस गिरोह ने हाल में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इनके विरुद्ध विभिन्न राज्यों में करीब पचास मामले दर्ज हैं तथा ये कई बार जेल भी जा चुके हैं।

झा ने कहा कि घोड़ासहन पुलिस ने वाहन जांच के दौरान शनिवार को वालान चौक के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार इन लोगों को तीन किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया था। इनके पास से दो मोबाइल फोन तथा एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गयी थी ।

झा ने बताया कि इनकी गिरफ्तारी की सूचना अन्य राज्यों की पुलिस को दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है