लाइव न्यूज़ :

पंजाब के दो गिरोहबाज कोलकाता में पुलिस मुठभेड़ में मारे गये

By भाषा | Updated: June 9, 2021 21:52 IST

Open in App

कोलकाता, नौ जून महानगर के समीप न्यू टाउन इलाके में बुधवार को पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) के साथ मुठभेड़ में पंजाब के दो ‘दुर्दात अपराधी’ मारे गये जिन पर बड़ा ईनाम घोषित था।

अधिकारियों ने बताया कि एक अपार्टमेंट ब्लॉक में मुठभेड़ हुई जिसमें एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। एक अधिकारी के मुताबिक ये दोनों पंजाब में हत्या एवं डकैती के कई मामलों में वांछित थे तथा अंतर-राज्यीय हथियार गोरखधंधे में भी संलिप्त थे । उन्होंने एक फ्लैट में हथियार एवं गोलाबारूद जमा कर रखा था और वे वहां 22 मई से ठहरे हुए थे।

अधिकारी के अनुसार जयपाल सिंह भुल्लर और जसप्रीत सिंह नामक इन गिरोहबाजों पर क्रमश: 10 लाख एवं पांच लाख रूपये का ईनाम घोषित था। विभिन्न राज्यों की एजेंसियों से फ्लैट में उसके मौजूद होने की खबर मिलने के बाद एसटीएफ टीम ने वहां छापा मारा। जब टीम के सदस्य सीढ़ियों पर थे तभी दोनों गोलियां चलाने लगे।

एसटीएफ से जुड़े अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विनीत गोयल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हम उन्हें गिरफ्तार करना चाहते थे और हमने उनसे आत्मसमर्पण करने को कहा लेकिन वे गोलियां चलाने लगे। हमें आत्म रक्षा में गोलियां चलानी पड़ीं।’’

गोयल ने बताया कि पंजाब पुलिस ने इन दोनों के बारे में बंगाल पुलिस को सूचित किया था लेकिन छापे के दौरान उसका कोई प्रतिनिधि नहीं था । उन्होंने बताया कि फ्लैट से सात लाख रूपये नकद, कई आग्नेयास्त्र, गोलियां आदि बरामद की गयीं। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय से वे पश्चिम बंगाल में अपराधियों को हथियार मुहैया करा रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट