लाइव न्यूज़ :

लोगों के खातों से लाखों रुपए निकालने वाले गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 12, 2021 16:35 IST

Open in App

नोएडा (उप्र),12फवरी नोएडा थाना फेस-2 पुलिस ने एटीएम कार्ड को क्लोन करके लोगों के खातों से लाखों रुपए निकालने वाले गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) इलमारन जी ने बताया कि शुक्रवार को एक सूचना के आधार पर थाना फेस-3 पुलिस ने सेक्टर 110 के पास से फिरोज तथा सचिन कुमार को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी ग्रेटर नोएडा के रहने वाले हैं। और पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे लोग एटीएम मशीन से पैसा निकालने वाले लोगों के साथ धोखाधड़ी करके उनके एटीएम के पिन कोड हासिल कर लेते हैं, तथा एटीएम क्लोन करके उसके माध्यम से लोगों के खातों से पैसे निकाल लेते हैं।

उन्होंने बताया कि ये लोग एटीएम मशीन में पैसा निकालने वाले लोगों के पिन कोड आदि हासिल करने के लिए एटीएम मशीन के आसपास खुफिया कैमरा लगा देते हैं।

डीसीपी ने बताया कि इस गिरोह का सरगना फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने 51 एटीएम कार्ड, 14 डेबिट कार्ड, 3 ब्लैक एटीएम कार्ड, लैपटॉप, ढाई लाख रुपए नगद तथा एटीएम क्लोन करने की मशीन आदि बरामद की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू