लाइव न्यूज़ :

नकली नोट देने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरोह गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 9, 2021 16:33 IST

Open in App

नोएडा, नौ नवंबर उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में नकली नोट के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के दो कथित सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

सहायक पुलिस आयुक्त विमल कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि बीती रात गश्त पर निकली नोएडा सेक्टर-49 थाने की पुलिस ने बरौला गांव के पास से मनोज शाह तथा सत्येंद्र उपाध्याय को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि वे लोग सीधे-साधे लोगों को अपने कथित नकली नोट बाजार में चलाने के काम के बारे में बताते थे, पहले वे 10 हजार रुपये के एवज मे 15 हजार रुपये के असली नोट नकली बताकर देते थे एवं बाजार में चलवाते थे, इस प्रकार वे पीड़ित का भरोसा जीतते थे और विश्वास दिलाते थे कि उनके द्वारा मुहैया कराए गए कथित नकली नोट आसानी से बाजार में चल जाते हैं।

सिंह ने बताया कि इसके बाद आरोपी बच्चों के खेलने वाले नोट की गड्डी बनाकर उसमें ऊपर और नीचे एक- एक असली नोट रख देते थे।

उन्होंने बताया कि आरोपी रकम की एवज में डेढ़ गुना कीमत के कथित नकली नोट लोगों को देते थे एवं जैसे ही नोट लेने वाला व्यक्ति इनसे नोटों का थैला लेकर चलता था, उसी समय पुलिस की वर्दी में इनका एक अन्य साथी वहां पर आ जाता था, तथा उसे पकड़ लेता था।

सिंह नं बताया बताया कि पुलिस की वर्दी में इनके साथ अपराध करने वाला व्यक्ति फरार है,पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं