लाइव न्यूज़ :

जाली नोट की ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरोह गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 9, 2021 18:14 IST

Open in App

नोएडा, नौ नवंबर उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में जाली नोट के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के दो कथित सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

सहायक पुलिस आयुक्त विमल कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि बीती रात गश्त पर निकली नोएडा सेक्टर-49 थाने की पुलिस ने बरौला गांव के पास से मनोज शाह तथा सत्येंद्र उपाध्याय को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि वे लोग सीधे-साधे लोगों को अपने कथित जाली नोट बाजार में चलाने के काम के बारे में बताते थे। पहले वे 10 हजार रुपये के एवज मे 15 हजार रुपये के असली नोट जाली बताकर देते थे एवं बाजार में चलवाते थे। इस प्रकार वे पीड़ित का भरोसा जीतते थे और विश्वास दिलाते थे कि उनके द्वारा मुहैया कराए गए कथित जाली नोट आसानी से बाजार में चल जाते हैं।

सिंह ने बताया कि इसके बाद आरोपी बच्चों के खेलने वाले नोट की गड्डी बनाकर उसमें ऊपर और नीचे एक- एक असली नोट रख देते थे।

उन्होंने बताया कि आरोपी रकम की एवज में डेढ़ गुना कीमत के कथित जाली नोट लोगों को देते थे एवं जैसे ही नोट लेने वाला व्यक्ति इनसे नोटों का थैला लेकर चलता था, उसी समय पुलिस की वर्दी में इनका एक अन्य साथी वहां पर आ जाता था, तथा उसे पकड़ लेता था।

सिंह नं बताया बताया कि पुलिस की वर्दी में इनके साथ अपराध करने वाला व्यक्ति फरार है,पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह