लाइव न्यूज़ :

रोहिंग्या लोगों को अवैध तरीके से भारत लाने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 1, 2021 15:37 IST

Open in App

लखनऊ, एक मार्च म्यांमार के रोहिंग्या लोगों को अवैध तरीके से भारत में प्रवेश कराने और जालसाजी कर तैयार दस्तावेजों के आधार पर यहां बसाने एवं विभिन्न मांस (मीट) फैक्ट्रियों में मजदूर के रूप में रोजगार दिलाने वाले मानव तस्करी गिरोह के कथित दो सदस्यों को यूपी एटीएस ने अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार दोनों आरोपी मूलत: म्यांमार के ही रहने वाले हैं और उत्तर प्रदेश में रहकर मानव तस्करी का काम कर रहे थे।

अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) प्रशांत कुमार ने सोमवार को पत्रकारो को बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (यूपीएटीएस) को सूचना मिली थी कि म्यांमार निवासी रोहिंग्या लोगों का एक गिरोह समुदाय के अन्य लोगों को बांग्लादेश सीमा के रास्ते अवैध रूप से भारत लाता है, तथा उनको देश और प्रदेश के विभिन्न शहरों में स्थापित करता है।

उन्होंने बताया कि गिरोह के सदस्य इसके बाद फर्जी तरीके से उनके भारतीय दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि तैयार कराते हैं और उन्हें भारतीय नागरिक के तौर पर विभिन्न मीट फैक्ट्रियों में मजदूर काम दिलाते हैं तथा उनसे धन उगाही करते हैं।

यूपी एटीएस ने रविवार को अलीगढ़ से मोहम्मद फारूख को और उन्नाव से शाहिद को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारतीय पासपोर्ट व पांच लाख रूपये नकद बरामद किये गए है।

यूपी एटीएस इन लोगों से पूछताछ कर रही है।

फारूख और शाहिद मूल रूप से ग्राम तमचन थाना मगरू जिला आकियाब, म्यांमार के रहने वाले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल