लाइव न्यूज़ :

बिहार में CAA के खिलाफ हाथ में तिरंगा लेकर प्रदर्शन कर रहे किशोर की हत्या मामले में हिन्दूवादी संगठनों का हाथ, 6 पर केस दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 3, 2020 12:05 IST

पुलिस को प्रदर्शन के करीब 10 दिन बाद आमिर हंजला का शव बरामद किया गया। पुलिस ने इस मामले में कुल 6 लोगों को आरोपित कर गिरफ्तार किया। जिसमें से दो लोगों का संबंध अलग-अलग हिंदूवादी संगठनों से है यह बात सामने आई है। 

Open in App
ठळक मुद्देहिन्दू पुत्र संगठन के कार्यकर्ता नागेश सम्राट (23 वर्ष) और हिन्दू समाज संगठन के कार्यकर्ता विकास कुमार (21 वर्ष) आरोपित।पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलता है कि ईंटों और अन्य कुंद वस्तुओं का इस्तेमाल उसे मारने के लिए किया गया था।

नागरिकता कानून के खिलाफ राजद द्वारा 21 दिसंबर को बिहार बंद की घोषणा हुई। इसी दिन राजधानी पटना की सड़कों पर उतरकर 18 वर्षीय आमिर हंजला ने भी विरोध जताया था। आमिर के पिता ने कहा था कि प्रदर्शन वाले दिन वह हाथ में तिरंगा लिए विरोध प्रदर्शन करने के लिए गया था। इसी प्रदर्शन के दिन से आमिर वापस घर नहीं लौटा था, जिसके बाद घरवालों ने पुलिस में उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थीं। 

पुलिस ने प्रदर्शन के करीब 10 दिन बाद आमिर हंजला का शव बरामद किया। पुलिस ने इस मामले में कुल 6 लोगों को आरोपित कर गिरफ्तार किया। जिसमें से दो लोगों का संबंध अलग-अलग हिंदूवादी संगठनों से है यह बात सामने आई है। 

इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में पटना की फुलवारी शरीफ पुलिस ने कहा, हिन्दू पुत्र संगठन के कार्यकर्ता नागेश सम्राट (23 वर्ष) और हिन्दू समाज संगठन के कार्यकर्ता विकास कुमार (21 वर्ष) को आमिर हंजला (18 वर्ष) की हत्या के मामले में आरोपित किया गया है। इनके अलावा दीपक महतो, छोटू महतो, सनोज महतो उर्फ धेलवा और रईस पासवान को भी पुलिस ने हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ये सभी अपराधी हैं।

मीडिया रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि एक वीडियो में विकास कुमार को "हिंदुओं को प्रताड़ित करने" और "सभी हिंदू बेटों" को "फुलवारी शरीफ़ में आने" के लिए कहते हुए देखा गया। इसके अलावा, एक अन्य वीडियो में,आरोपी सम्राट ने खुद को "एक हिंदू का बेटा" घोषित किया और कहा कि वह फुलवारी पहुंच गया है।"

फुलवारी शरीफ पुलिस स्टेशन के प्रभारी रफीकुर रहमान ने बताया, “हमारी जांच से पता चलता है कि पुलिस द्वारा हिंसक भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस द्वारा बल प्रयोग करने के बाद अमीर हंजला ने मौके से जाने की कोशिश की। आमिर को तब संगत गली इलाके में कुछ लड़कों ने पकड़ रखा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलता है कि ईंटों और अन्य कुंद वस्तुओं का इस्तेमाल उसे मारने के लिए किया गया था। सिर पर चोट के निशान थे और शरीर पर दो कटों के निशान थे। आंतरिक रक्तस्राव भी काफी अधिक हुआ था।”

पुलिस ने पुष्टि की है कि हिंदू पुत्रा संगठन उन 19 संगठनों में शामिल है, जिनके बारे में बिहार पुलिस की विशेष शाखा ने पिछले मई में संगठन के कार्यालयों और पदाधिकारियों का विवरण प्राप्त करने की मांग की थी।

हंजला हत्या मामले में गिरफ्तार अन्य लोग दीपक महतो, छोटू महतो, सनोज महतो उर्फ ​​ढेलवा और रईस पासवान हैं, जिन्हें पुलिस ने "ज्ञात अपराधी" के रूप में वर्णित किया है। पुलिस ने कहा कि यह दीपक, छोटू और सनोज से ही उन्हें हंजला के शरीर के स्थान के बारे में पता चला। 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया