लाइव न्यूज़ :

अमृतसर से दो दोस्त किसानों को "कछुआ छाप" अगरबत्ती बांटने सिंघू बॉर्डर पहुंचे

By भाषा | Updated: December 13, 2020 20:05 IST

Open in App

(गौरव सैनी)

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों को अलग अलग तरीकों और कई वर्गों से समर्थन मिल रहा है जिनमें चिकित्सा, लंगर, गर्म कपड़े और पिज्जा तक शामिल है। वहीं सिंघू बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के बीच दो दोस्त मच्छर भगाने वाली "कछुआ छाप" अगरबत्ती बांट रहे हैं।

साहब सिंह पंजाब के अमृतसर जिले के चेतनापुर गांव से अपने साथ ‘‘कछुआ छाप’’ अगरबत्ती के 12 बक्से लेकर आए हैं। प्रत्येक कार्टन में 60 ऐसी अगरबत्ती हैं।

खुद खेती-बाड़ी करने वाले 36 वर्षीय साहब सिंह और उनके मित्र सुरमैल सिंह प्रदर्शन कर रहे किसानों को मच्छरों से "बचाने" के लिए सिंघू बॉर्डर पहुंचे हैं।

साहब सिंह ने कहा, " सब लोग कुछ न कुछ ला रहे हैं। हम कछुआ छाप अगरबत्ती लेकर आए हैं, क्योंकि बहुत से किसानों ने मच्छरों के काटने की शिकायत की है।"

किसान दो हफ्तों से ज्यादा समय से दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका दावा है कि ये कानून उद्योग जगत की मदद करेंगे और मंडियों एवं न्यूनतम समर्थन मूल्य को खत्म कर देंगे।

दोपहर में दोनों दोस्त कार की छत पर चढ़ गए और साहब सिंह लाउडस्पीकर पर हाथ में "कछुआ छाप" का पैकेट पकड़कर बोल रहे थे, " कछुआ जलाओ, मच्छर भगाओ।"

सुरमैल सिंह (26) ने कहा कि किसान खुले स्थानों पर डेरा डाले हुए हैं और यहां पर नालियां हैं जो मच्छरों के प्रजनन के लिए अनुकूल हैं।

दोनों शनिवार सुबह अमृतसर से निकले थे और रात में दिल्ली-हरियाणा सीमा पर पहुंच गए।

वे किसानों को "कछुआ छाप" अगरबत्ती बांटने के लिए हर ट्रैक्टर और टेंट में जाना चाहते हैं।

सुरमैल सिंह ने कहा, " कुछ लोग लंगर लगा रहे हैं तो कुछ चिकित्सा शिविर आयोजित कर रहे हैं। हम अपनी तरफ से यह कर रहे हैं।

साहब सिंह ने कहा, " यह भी सेवा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता