लाइव न्यूज़ :

इन दो नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन, आज जेपी नड्डा ले सकते हैं पधाधिकारियों की बैठक

By भाषा | Updated: July 2, 2019 06:13 IST

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा मंगलवार को सांगठनिक मामलों की समीक्षा और आने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी की तैयारियों का जायजा लेने के लिये पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं।

Open in App

बसपा की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र कुमार समेत दो पूर्व विधायक सोमवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी की मौजूदगी में भगवा दल में शामिल हो गए। तिमारपुर से कांग्रेस के दो बार के विधायक सुरेंद्रपाल सिंह बिट्टू ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में ‘वंशवादी राजनीति’ छाई हुई है। उन्होंने ‘आप’ पर भी ‘भ्रष्टाचार’ में लिप्त होने का आरोप लगाया।

सुरेंद्र कुमार 2008 में बसपा के टिकट पर गोकलपुर सीट से विधायक चुने गए थे। उन्होंने बसपा प्रमुख मायावती की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि वह दलितों का इस्तेमाल वोट बैंक के रूप में करती हैं। बिट्टू 2003 और 2008 में तिमारपुर से कांग्रेस के टिकट पर दो बार विधानसभा पहुंचे थे। वह 2017 में ‘आप’ में शामिल हो गए। सुरेंद्र कुमार लोकसभा चुनाव तक बसपा के अध्यक्ष थे। इधर, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा मंगलवार को सांगठनिक मामलों की समीक्षा और आने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी की तैयारियों का जायजा लेने के लिये पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं। इस साल हरियाणा, झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने हैं।

भाजपा इन तीनों राज्यों में सत्ता में है और हाल में हुए लोकसभा चुनावों में भी उसने यहां सभी सीटों पर जीत हासिल की थी। उसके सामने हरियाणा में कांग्रेस, झारखंड में कांग्रेस-झामुमो गठबंधन और महाराष्ट्र में कांग्रेस-राकांपा मुख्य चुनौती हैं।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेपी नड्डामनोज तिवारीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया