लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना पहुंचे दो विदेशी नागरिक ओमीक्रोन से संक्रमित

By भाषा | Updated: December 15, 2021 16:31 IST

Open in App

हैदराबाद, 15 दिसंबर तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद पहुंचे दो विदेशी नागरिक कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

तेलंगाना के स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी श्रीनिवास राव ने संवाददाताओं को बताया कि 12 दिसंबर को केन्या की 24 वर्षीय महिला एवं सोमालिया से 23 वर्षीय युवक यहां पहुंचा । जीनोम सीक्वेंसिंग के दौरान दोनों में मंगलवार की रात ओमीक्रोन स्वरूप की पुष्टि हुयी ।

राव ने कहा कि दोनों में संक्रमण का कोई लक्षण नहीं है ।

हालांकि, वे दोनों जोखिम वाले देशों से नहीं आये हैं । प्रोटोकॉल के अनुसार उनके नमूने जीनोम सिक्वेंसिंग के लिये भेजे गये है।

गौरतलब है कि ओमीक्रोन स्वरूप को बेहद संक्रामक एवं घातक माना जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन भी इसे लेकर चिंता जाहिर कर चुका है ।

उल्लेखनीय है कि जोखिम वाले घोषित 11 देशों से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों का आरटी-पीसीआर जांच किया जाता है ।

केन्याई महिला के दो निकट संपर्कों का पता चला है और उनके नमूने भी कोविड-19 जांच के लिये भेजे गये हैं ।

महिला और सोमालियाई युवक को शहर के तेलंगाना आयुर्विज्ञान संस्थान(टिम्स) में भर्ती कराया गया है।

वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों ने संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिये लोगों से कोविड अनुरूप व्यवहार का सख्ती से पालन करने की अपील की है ।

अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार एक और लहर के किसी भी संभावित खतरे के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर निगरानी प्रणाली को और मजबूत किया जाएगा।

ओमीक्रोन स्वरूप के हवा से फैलने की आशंका के मद्देनजर राव ने मास्क पहनने और कोविड-19 के खिलाफ अन्य सावधानियों का सख्ती से पालन करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

अधिकारी ने कहा कि तेलंगाना में अब तक ओमीक्रोन का कोई सामुदायिक प्रसार नहीं हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह