लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना पहुंचे दो विदेशी नागरिक ओमीक्रोन से संक्रमित

By भाषा | Updated: December 15, 2021 20:02 IST

Open in App

हैदराबाद, 15 दिसंबर तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद पहुंचे दो विदेशी नागरिक और पश्चिम बंगाल का सात वर्षीय एक बच्चा कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित पाये गये हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

केन्या से 24 वर्षीय महिला एवं सोमालिया से 23 वर्षीय युवक यहां 12 दिसंबर को पहुंचा । पश्चिम बंगाल का बच्चा कुछ दिन पहले यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा था और वह उसी दिन घरेलू विमान से कोलकाता रवाना हो गया था। उसी दिन हवाई अड्डे पर जांच के लिए उसका नमूना लिया गया था।

तेलंगाना के स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी श्रीनिवास राव ने बताया कि मंगलवार को लिये गये इन तीनों व्यक्तियों के नमूनों की जांच रिपोर्ट से पता चला कि वे ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित हुए हैं।

राव ने बताया कि पश्चिम बंगाल सरकार को ओमीक्रोन से संक्रमित पाये गये उस लड़के के बारे में सूचना दे दी गयी है जो हैदराबाद शहर में नहीं गया। उन्होंने कहा कि दोनों विदेशियों में बीमारी के लक्षण नहीं थे और वे जोखिम वाले देशों से भी नहीं आये हैं लेकिन नियामानुसार उनके नमूने जीनोम सिक्वेंसिंग के लिये भेजे गये हैं।

उल्लेखनीय है कि जोखिम वाले घोषित 11 देशों से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों का आरटी-पीसीआर जांच किया जा रहा है ।

केन्याई महिला के दो निकट संपर्कों (उनके बेहद संपर्क में आये व्यक्तियों) का पता चला है और उनके नमूने भी कोविड-19 जांच के लिये भेजे गये हैं । महिला को तेलंगाना आयुर्विज्ञान संस्थान(टिम्स) में भर्ती कराया गया है।

राव के अनुसार ओमीक्रोन से संक्रमित सोमालियाई नागरिक का तत्काल पता नहीं लग पाया लेकिन बाद में वह बुधवार को मिला और उसे भी टिम्स में भेज दिया गया।

उन्होंने कहा कि इस व्यक्ति के संपर्क में आये व्यक्तियों की जांच के लिए पहचान की जाएगी तथा जहां वह अन्य विदेशियों के साथ रह रहा है, वहां के इन सभी विदेशियों की कोविड-19जांच की जाएगी।

वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने लोगों से कोविड-उपयुक्त व्यवहार का कड़ाई से पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसी भी संभावित तीसरी लहर के लिए कमर कस रही है।

ओमीक्रोन स्वरूप के हवा से फैलने की आशंका के मद्देनजर राव ने मास्क पहनने और कोविड-19 के खिलाफ अन्य सावधानियों का सख्ती से पालन करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

अधिकारी ने कहा कि तेलंगाना में अब तक ओमीक्रोन का कोई सामुदायिक प्रसार नहीं हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं