लाइव न्यूज़ :

‘टू फिंगर टेस्ट’ नहीं किया गया: कोयंबटूर दुष्कर्म मामले पर वायु सेना प्रमुख ने कहा

By भाषा | Updated: October 5, 2021 16:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर वायुसेना प्रमुख वी आर चौधरी ने मंगलवार को कहा कि कोयंबटूर में भारतीय वायुसेना की प्रशिक्षण अकादमी में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला का ‘टू फिंगर टेस्ट’ नहीं किया गया।

वायु सेना प्रमुख ने महिला के ‘टू फिंगर टेस्ट’ किए जाने के दावे का खंडन किया और कहा कि कथित बलात्कार के मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। मामले में एक सवाल पर एयर चीफ मार्शल चौधरी ने कहा, ‘‘टू फिंगर टेस्ट नहीं किया गया।’’

तमिलनाडु पुलिस द्वारा आरंभिक जांच के बाद एक स्थानीय अदालत ने वायु सेना को मामले की समग्र जांच करने की अनुमति दे दी। वायु सेना प्रमुख ने कहा, ‘‘हम जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई करेंगे।’’

कोयंबटूर में भारतीय वायु सेना के एक अधिकारी पर 10 सितंबर को एक महिला सहकर्मी के यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। वायु सेना की 28 वर्षीय महिला अधिकारी ने वायु सेना अधिकारियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे और कहा था कि उसका ‘टू फिंगर टेस्ट’ किया गया तथा आरोपी फ्लाइट लेफ्टिनेंट के खिलाफ शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए