लाइव न्यूज़ :

खराब मौसम के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों की मौत, तीन जख्मी

By भाषा | Updated: October 17, 2021 19:06 IST

Open in App

बहराइच (उत्तर प्रदेश), 17 अक्टूबर बहराइच जिले के खैरीघाट क्षेत्र में रविवार को आए भीषण आंधी-तूफान और बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों की मौत हो गयी तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि खैरीघाट थाना क्षेत्र के बेहड़ा गांव के किसान रविवार को खेतों में काम कर रहे थे और कुछ ग्रामीण मवेशी चरा रहे थे। इस दौरान बारिश और तेज आंधी आ गयी। बारिश से बचने के लिए किसान आम के एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार तभी खेत में बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर पेड़ के नीचे खड़े पांच लोग झुलस गये।

खैरीघाट के थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि बिजली की चपेट में आने से घायल हुए पांच लोगों को पास के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया जहां संतोष कुमार (45) व चंदन (30) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल जगदीश, ध्रुव और शाकिर की हालत बिगड़ने के कारण उन्हें बहराइच मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। सिंह ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है