लाइव न्यूज़ :

सिंघू और टीकरी बॉर्डर के किसान आंदोलन स्थलों पर दो किसानों की मौत

By भाषा | Updated: February 9, 2021 18:06 IST

Open in App

चंडीगढ़, नौ फरवरी सिंघू और टीकरी बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन स्थलों पर अलग-अलग घटनाओं में हरियाणा के दो किसानों की मौत हो गई।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सिंघू बॉर्डर पर हरिंदर (50) की मौत संभवत: दिल का दौरा पड़ने से हुई है, जबकि टीकरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन में स्वयंसेवक के तौर पर कार्य कर रहे दीपक (28) की ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरने के कारण सिर में लगी गहरी चोट से मौत हो गई।

सोनीपत पुलिस ने बताया कि पानीपत के सिवान गांव के रहने वाले हरिंदर सिंघू बॉर्डर पर प्रदर्शन स्थल पर आज सुबह बेहोशी की हालत में मिले।

उन्होंने कहा, ‘‘वह मृत अवस्था में मिले। संदेह है कि उनकी मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चलेगा।’’

उधर, पुलिस ने बताया कि टीकरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन में स्वयंसेवक के तौर पर काम कर रहा दीपक हरियाणा के रोहतक जिले का निवासी था। पुलिस के अनसार ट्रैक्टर-ट्राली से गिरने की वजह से सिर में आई गंभीर चोट से उसकी मौत हो गई।

झज्जर जिले के असोदा थाने के एसएचओ कुलदीप सिंह ने फोन पर बताया कि दीपक को पीजीआईएमएस रोहतक में भर्ती कराया गया था, सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि दीपक पांच फरवरी को बहादुरगढ़ बाईपास के पास हासदे का शिकार हुआ।

अधिकारी ने बताया, ‘‘दीपक ट्रैक्टर ट्रॉली पर बैठा आंदोलनकारी किसानों को राशन बांट रहा था। इसी दौरान वह गिरा और उसके सिर में चोट आयी। पीजीआईएमएस रोहतक में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं