लाइव न्यूज़ :

दिल्ली और नोएडा में दो फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़, 28 लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 2, 2021 18:01 IST

Open in App

हैदराबाद, दो दिसंबर साइबराबाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि उसने नयी दिल्ली और नोएडा में दो फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़ कर कई महिलाओं सहित 28 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि उन पर एक सरकारी बैंक और कर्ज देने वाले एक ऐप के कर्मचारी बनकर लोगों को ठगने का आरोप है

साइबराबाद के पुलिस आयुक्त स्टीफन रवींद्र ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पुलिस ने दिल्ली में फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारा और देशभर में ऐसे 195 मामलों में शामिल गिरोह के 14 सदस्यों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने कहा कि गिरोह ने बैंक कर्मचारी होने का नाटक किया और लोगों से करोड़ों रुपये ठगे। यहां एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत की कि नए क्रेडिट कार्ड जारी करने के बहाने कॉल करने वालों ने उससे 1.64 लाख रुपये ठग लिये।

जांच के दौरान, एक पुलिस टीम ने दिल्ली में एक कार्यालय का पता लगाया जहां फर्जी कॉल सेंटर चल रहा था। इसके बाद दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश और बिहार से 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?