लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में दो फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़, 30 लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 24, 2021 23:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जून दिल्ली पुलिस ने दो फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़ कर 30 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है, जो खुद को कथित तौर पर राजस्व और सीमा शुल्क अधिकारी बताकर ब्रिटेन में रहने वाले लोगों को ठगते थे। पुलिस के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले लोग विदेशी नागरिकों को वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल (वीओआईपी) के जरिए कॉल कर कहते थे कि कर की कथित चोरी के कारण उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज कर लिए गए हैं।

जब पीड़ित लोग उनसे इन मामलों से बचने के तरीकों के बारे में पूछते थे तो ये लोग उन्हें ब्रिटेन स्थित खातों में धन राशि जमा कराने के लिए कहते थे। इन कॉल सेंटरों का संचालन परविंदर सिंह नाम का एक शख्स अपने तीन साथियों परमजीत सिंह, गगनदीप सिंह और मंथन अरोड़ा के साथ मिलकर करता था। इन सभी को छह अन्य महिलाओं के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक ये लोग खुद को ब्रिटेन के न्याय विभाग और राजस्व एवं सीमा शुल्क विभाग का अधिकारी बताकर वहां के नागरिकों को ठगने का काम करते थे।

बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन सिंह ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर 18 जून को रोहिणी में छापेमारी कर एक फर्जी कॉल सेंटर से 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान परविंदर और उसके सहयोगियों ने रोहिणी में ही एक अन्य कॉल सेंटर के बारे में बताया।

परविंदर ने बताया कि उसने पांच लाख रुपये में इंटरनेट के जरिए ग्राहकों के बारे में जानकारी खरीदी और कॉलरों को ग्राहकों को कॉल करने के लिए एक स्क्रिप्ट तैयार करके दी।

आरोपियों ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने अपराध से मिली धन राशि से कई शानदार कारें, बाइक, महंगे मोबाइल फोन, दिल्ली और आस-पास के इलाकों में संपत्तियां भी खरीदी थीं।

पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटरों से एक एसयूवी कार, चेक बुक, डेबिट कार्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ 10 से अधिक लैपटॉप, 46 मोबाइल फोन और 17,50,000 रुपये नकद जब्त किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर