लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 संबंधी दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर इंदौर में दो कारखाने सील

By भाषा | Updated: November 26, 2020 19:48 IST

Open in App

इंदौर (मप्र), 26 नवंबर कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के कथित उल्लंघन पर स्थानीय प्रशासन ने बृहस्पतिवार को सख्त कदम उठाते हुए खाद्य उत्पाद संबंधी दो कारखाने सील कर दिए। इंदौर नगर निगम के अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह ने बताया कि इनमें से एक कारखाने में नमकीन और तिल के लड्डुओं का उत्पादन किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि बांगड़दा रोड स्थित कारखाने में कर्मचारियों ने मास्क नहीं लगा रखा था और वहां सैनिटाइजर व हाथ धोने के साबुन की व्यवस्था का भी अभाव था।

उन्होंने बताया कि उद्योग नगर में मूंगफली के नमकीन दाने बनाने के कारखाने में भी कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का इसी तरह उल्लंघन पाया गया।

सिंह ने बताया कि दोनों कारखानों को आगामी आदेश तक सील कर दिया गया है। इन कारखानों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।

गौरतलब है कि राज्य में इंदौर कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक करीब 35 लाख की आबादी वाले जिले में 24 मार्च से लेकर 25 नवंबर तक महामारी के कुल 39,966 मरीज मिले हैं। इनमें से 746 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित