लाइव न्यूज़ :

मोहाबा में टक्कर के बाद खाई में गिरे दो डंपर, तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: January 20, 2021 11:29 IST

Open in App

महोबा (उप्र), 20 जनवरी जिले के कबरई थाना क्षेत्र में नहदौरा गांव के पास मंगलवार की देर शाम आमने-सामने की टक्कर के बाद दो डंपर सड़क किनारे गहरी खाईं में गिर गए। हादसे में दोनों डंपरों के चालकों और एक खलासी (सहायक) की मौत हो गयी।

कबरई थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) दीपक कुमार पांडेय ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की देर शाम करीब छह बजे नहदौरा गांव के पास दो डंपर आमने-सामने की टक्कर के बाद सड़क किनारे गहरी खाईं में पलट गए। हादसे में दोनों डंपरों के चालकों महेश (36) निवासी बघवा खेड़ा-कबरई और उपेंद्र (30) निवासी सिसौली-हमीरपुर के अलावा खलासी चंद्रभान (35) की मौत हो गयी।

एसएचओ ने बताया कि एक डंपर पत्थर मंडी कबरई से गिट्टी भरकर बांदा जा रहा था, जबकि दूसरा खाली डंपर गिट्टी भरने के लिए बांदा से कबरई आ रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है और दुर्घटनाग्रस्त दोनों डंपरों को कब्जे में लेकर जांच आरंभ कर दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर