लाइव न्यूज़ :

नोएडा में दो मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 20 लाख रुपये का गांजा बरामद

By भाषा | Updated: February 13, 2021 12:52 IST

Open in App

नोएडा, 13 फरवरी उत्तर प्रदेश में नोएडा पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करने के आरोप में दो व्यक्तियों को शनिवार सुबह गिरफ्तार किया और उनके पास 30 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी बाजार में कीमत करीब 20 लाख रुपये है।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरिश चंदर ने बताया कि शनिवार को थाना ईकोटेक -3 के प्रभारी निरीक्षक भूवनेश कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ जांच कर रहे थे। इलाके की कच्ची सड़क के पास दो लोग एक मोटरसाइकिल पर संदिग्ध अवस्था में आते हुए दिखाई दिए।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि वे अवैध रूप से गांजा बेचते हैं।

चंदर ने बताया कि पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार गुड्डू कुमार तथा कल्लू बंजारा को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर 30 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये है।

इस बीच थाना बिसरख पुलिस ने बीती रात को एक शख्स को गिरफ्तार किया और उसके पास से 750 ग्राम गांजा बरामद किया।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मुनीष चौहान ने बताया कि पुलिस ने बीती रात को सूचना के आधार पर गैलेक्सी वेगा गोल चक्कर के पास से जाकिर हुसैन को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि उसके पास से पुलिस ने 750 ग्राम गांजा बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि वह काफी दिनों से मादक पदार्थ की बिक्री में संलिप्त है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह