लाइव न्यूज़ :

नोएडा में दो मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 20 लाख रुपये का गांजा बरामद

By भाषा | Updated: February 13, 2021 16:24 IST

Open in App

नोएडा, 13 फरवरी उत्तर प्रदेश में नोएडा पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करने के आरोप में दो व्यक्तियों को शनिवार सुबह गिरफ्तार किया और उनके पास से 30 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी बाजार में कीमत करीब 20 लाख रुपये है।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरिश चंदर ने बताया कि शनिवार को थाना ईकोटेक -3 के प्रभारी निरीक्षक भूवनेश कुमार अपनी टीम के साथ जांच कर रहे थे। इलाके की कच्ची सड़क के पास दो लोग एक मोटरसाइकिल पर संदिग्ध अवस्था में आते हुए दिखाई दिए।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि वे अवैध रूप से गांजा बेचते हैं।

चंदर ने बताया कि पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार गुड्डू कुमार तथा कल्लू बंजारा को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर 30 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये है।

इस बीच थाना बिसरख पुलिस ने बीती रात को एक शख्स को गिरफ्तार किया और उसके पास से 750 ग्राम गांजा बरामद किया।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मुनीष चौहान ने बताया कि पुलिस ने बीती रात को सूचना के आधार पर गैलेक्सी वेगा गोल चक्कर के पास से जाकिर हुसैन को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि उसके पास से पुलिस ने 750 ग्राम गांजा बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि वह काफी दिनों से मादक पदार्थ की बिक्री में संलिप्त है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू