लाइव न्यूज़ :

मथुरा में गौ-तस्करों से दो दर्जन गौवंश बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 9, 2021 21:18 IST

Open in App

मथुरा, नौ जून उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में पुलिस ने गौवंश की तस्करी करने वाले गिरोह के कथित दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो दर्जन गौवंश को मुक्त कराया। पुलिस के अनुसार जिस वाहन में गौवंश को भरा गया था उसमें तीन जानवर मृत मिले।

पुलिस अधीक्षक (नगर) मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान फिरोजाबाद के फरिहा थाना क्षेत्र निवासी लियाकत (25) व वजीर (20) के तौर पर की गई है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों से वृन्दावन से होकर यमुना पार क्षेत्र में बेचने के लिए ले जाए जा रहे करीब दो दर्जन गौवंश को मुक्त कराया गया है। सिंह ने कहा कि ये सभी पशु एक छोटे ट्रक में ठूंस-ठूंसकर भरे गए थे, जिससे तीन मवेशियों की मौत हो चुकी थी।

उन्होंने बताया, दोनों आरोपियों के खिलाफ पशुक्रूरता अधिनियम की धारा 11 व गौवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5(क)/8 के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए