लाइव न्यूज़ :

गंगा नदी में डूबकर दो की मौत

By भाषा | Updated: August 12, 2021 16:05 IST

Open in App

बलिया (उप्र), 12 अगस्त जिले के बैरिया थानाक्षेत्र में अलग अलग घटनाओं में एक मजदूर सहित दो लोगों की गंगा नदी के बाढ़ के पानी में डूबकर मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार बैरिया थानाक्षेत्र के दया छपरा गांव में अरुण कुमार नामक मजदूर का शव बुधवार देर शाम गंगा नदी के बाढ़ के पानी में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वह पिछले चार दिन से लापता था, अरुण चिंतामणि राय के टोला पांडेयपुर गांव का निवासी था।

उधर बैरिया थानाक्षेत्र के गोपालपुर गांव में गंगा की बाढ़ के पानी में गिर कर डूब जाने से जगदम्बा चौबे (58) की बुधवार मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पातल भेज दिया है।

इस बीच जिले के दोकटी थानाक्षेत्र के शिवपुर कपूर दियर के लगनटोला गांव में बृहस्पतिवार सुबह बाढ़ से घिरे रहने और लगातार बारिश से घर की ईंट की दीवार गिरने से उसमें सोए पूर्णमासी (40), अनन्या (05) और सत्यम (01) घायल हो गए।

ईंट को हटाकर घायलों को निकाला गया,घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । घटना के समय परिवार घर में सोया हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह