लाइव न्यूज़ :

बाराबंकी में दो श्रद्धालुओं की तालाब में डूबने से मौत

By भाषा | Updated: August 2, 2021 23:16 IST

Open in App

बाराबंकी (उप्र) दो अगस्त बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में सावन के दूसरे सोमवार पर लोधेश्वर महादेव का दर्शन करने आए दो श्रद्धालुओं की वहां तालाब में डूबने से मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार दोनों की पहचान क्रमश: जिला सीतापुर जिले के महमूदाबाद के 26 वर्षीय विशाल निवासी एवं बाराबंकी के फतेहपुर के जितेंद्र (28) के रूप में की गई है। पुलिस दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले गयी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी दिनेश कुमार दुबे ने बताया कि गोताखोरों की मदद से दोनो युवक के शवों को तालाब से बाहर निकाला गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

बताया जा रहा है कि मंदिर में इस बार दर्शन पर रोक लगाई गई थी लेकिन इसके बावजूद यहां उमड़ी भारी भीड़ के चलते पुलिस को कई बार बल प्रयोग करना पड़ा। पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने लोधेश्वर महादेवा में दो श्रद्धालुओं की डूब कर मरने की घटना पर दुख प्रकट करते इसे अधिकारियों की लापरवाही का नतीजा बताया है।

गोप ने कहा कि जब महादेवा में श्रद्धालुओं के आने की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस को पहले सोमवार में हो गई थी तो उसे तालाब सहित पूरे महादेवा में सुरक्षा इंतजाम करने चाहिए थे लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू