लाइव न्यूज़ :

सिंघु बॉर्डर विरोध स्थल पर दिल्ली पुलिस के दो कर्मियों पर हमला

By भाषा | Updated: June 12, 2021 18:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जून दिल्ली पुलिस के दो सहायक उप-निरीक्षकों पर सिंघु बॉर्डर पर लोगों के एक समूह द्वारा कथित तौर पर हमला किया गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

केन्द्र के तीन कृषि कानूनों को निरस्त किये जाने की मांग को लेकर किसान लगभग छह महीनों से सिंघु बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले किसान थे तो एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘उन्हें (एएसआई को) विरोध स्थल पर मौजूद लोगों ने पीटा था। उनकी पहचान का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।’’

उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में थे और वे दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा में तैनात हैं।

पुलिस ने बताया कि यह घटना 10 जून को हुई थी। दोनों पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर तैनात किया गया था। प्रदर्शनकारियों में से एक ने बताया कि दो पुलिसकर्मियों को विरोध स्थल पर कथित तौर पर तस्वीरें क्लिक करते हुए पाया गया और इसके बाद उन पर समूह द्वारा हमला किया गया था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के दौरान एक पुलिसकर्मी की कलाई में फ्रैक्चर हुआ जबकि दूसरे एएसआई के पैर में गंभीर चोटें आईं। दोनों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उन्होंने कहा, ‘‘मौके पर मौजूद लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। घटना में शामिल कुछ लोगों की पहचान कर ली गई है लेकिन हमें अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि वे कौन थे।’’

पुलिस ने कहा कि विशेष शाखा में तैनात पुलिसकर्मियों की नौकरी की प्रकृति अलग है। अधिकारी ने कहा, ‘‘उन्हें स्थिति पर नजर रखने के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था को देखने और स्थानीय पुलिस द्वारा की गई उचित कार्रवाई पर रिपोर्ट करने के लिए नियमित रूप से तैनात किया जाता है।’’

पुलिस ने बताया कि ड्यूटी के दौरान एक लोक सेवक पर हमला करने, स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाने समेत आईपीसी की धाराओं और दिल्ली आपदा प्रबंधन अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत नरेला पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि तीन कृषि कानूनों को निरस्त किये जाने की मांग को लेकर किसान दिल्ली की सीमाओं पर छह महीने से अधिक समय से आंदोलन कर रहे हैं। सरकार ने हालांकि कहा है कि नए कानून किसान हितैषी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल