लाइव न्यूज़ :

झारखंड में कोरोना वायरस से दो की मौत, सामने आये 110 नये मामले

By भाषा | Updated: June 23, 2021 18:24 IST

Open in App

रांची, 23 जून झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से दो मरीजों की मौत हो गयी और इस संक्रमण के 110 नये मामले सामने आये है।

स्वास्थ्य विभाग की बुधवार की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटों में दो कोविड-19 मरीजों की मौत हो गयी जिसे मिलाकर राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5102 हो गयी। इसी दौरान 110 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर अब राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 344775 हो गयी है।

राज्य अब तक कोरोना वायरस के 338256 मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल 1417 मरीजों का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटों में राज्य में कुल 130310 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 110 संक्रमित पाये गये। उनमें 13 राजधानी रांची के एवं 14 पूर्वी सिंहभूम के हैं।

वैसे रांची में कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटों में किसी की भी मौत नहीं हुई। इस दौरान पूर्वी सिंहभूम और गुमला में एक-एक कोरोना मरीजों की मौत हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos