लाइव न्यूज़ :

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसे में दो की मौत, चार घायल

By भाषा | Updated: November 24, 2018 16:29 IST

बस को टोलकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया जिससे वे भी घायल हो गये। इस हादसे में दो की मौत हो गयी और चार घायल हैं जिनमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Open in App

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसे में दो की मौत हो गयी और चार लोग घायल हो गए है।थाना फतेहाबाद प्रभारी ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि बस लखनऊ से दिल्ली की ओर जा रही थी। टोल पर बस अनियंत्रित हो गयी और उसने पुलिस की जिप्सी को भी चपेट में ले लिया जिससे जिप्सी में बैठा पुलिसकर्मी घायल हो गया। बस को टोलकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया जिससे वे भी घायल हो गये। इस हादसे में दो की मौत हो गयी और चार घायल हैं जिनमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इससे पहले कर्नाटक के मांडया जिले में शनिवार को एक बस नहर में गिर गई। इस दुर्घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई । मृतकों में ज्यादातर स्कूली बच्चे हैं। दुर्घटना पांडवपुरा तालुका के कंकणमरदी में दोपहर के आसपास हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी । उन्होंने बताया कि बचाव दल दुर्घटनास्थल पर पहुंच चुका है और बचाव कार्य जारी है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बस मांडया से पांडवपुरा जा रही थी और नहर में गिरने के बाद पानी में डूब गई । उन्होंने बताया कि मृतकों में ज्यादातर स्कूल के बच्चे हैं जो स्कूल से वापस लौट रहे थे। इस बीच, मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने इस दुर्घटना पर शोक जताया और वे तत्काल दुर्घटनास्थल रवाना हो गए।

टॅग्स :सड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?