लाइव न्यूज़ :

अरब सागर में एक साथ चल रहे हैं दो चक्रवाती तूफान, अगले 24 घंटों में लक्षद्वीप से गुजरने की संभावना

By भाषा | Updated: October 31, 2019 05:55 IST

मौसम विभाग के चक्रवात चेतावनी विभाग ने कहा है कि दो नवंबर तक इसके अधिक गंभीर चक्रवात में बदलने का अनुमान है। इसने मछुआरों के लिए भी चेतावनी जारी की है।

Open in App

मौसम विभाग ने बुधवार को कहा कि एक दुर्लभ घटना के तहत अरब सागर में दो चक्रवाती तूफान एक साथ चल रहे हैं। इनमें से एक के अगले 24 घंटे में लक्षद्वीप से गुजरने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि अरब सागर में बना गहरा दबाव बुधवार शाम चक्रवात 'महा' में तब्दील हो गया।

भारत के पश्चिमी समुद्री तट पर एक अन्य दुर्लभ घटना के तहत 'क्यार' मंगलवार को भीषण चक्रवात में परिवर्तित हो गया था। बुधवार को यह कमजोर पड़कर गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया जबकि गहरे दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान 'महा' में परिवर्तित हो गया।

बंगाल की खाड़ी में सामान्यत: ऐसे तूफान आते हैं। महापात्र ने कहा कि यह दुर्लभ घटना है जब अरब सागर में दो तूफान एक साथ आए हैं। उन्होंने पीटीआई भाषा को बताया कि इसके (महा) अगले 24 घंटों में लक्षद्वीप से गुजरने की संभावना है।

मौसम विभाग के चक्रवात चेतावनी विभाग ने कहा है कि दो नवंबर तक इसके अधिक गंभीर चक्रवात में बदलने का अनुमान है। इसने मछुआरों के लिए भी चेतावनी जारी की है। मछुआरों को 31 अक्टूबर तक दक्षिण पूर्व अरब सागर और चार नवंबर तक पूर्व मध्य अरब सागर में नहीं जाने की सलाह दी गई है। 

टॅग्स :मौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

कारोबार5 से 6 इंच ताजा बर्फ?, गुलमर्ग में बर्फबारी जारी, पर्यटक खुश और किसान खुशहाल?, ढलान, सड़क और छतों पर बर्फ की चादर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों