लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में कुमकी हाथियों के दो शावकों की मौत

By भाषा | Updated: September 25, 2021 14:42 IST

Open in App

कोरबा, 25 सितंबर छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में हाथियों के दो शावकों की मौत हो गई है। राज्य के वन विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि सूरजपुर जिले में स्थित तमोर पिंगला हाथी अभ्यारण्य के बचाव केंद्र में इस महीने की 23 और 24 तारीख को दो हाथी शावकों लक्ष्मण और रेवा की मौत हो गई है।

अधिकारियों ने बताया ​कि दोनों शावक कर्नाटक से लाए गए प्रशिक्षित कुमकी हाथियों के थे। राज्य में जंगली हाथियों को नियंत्रित करने के लिए कर्नाटक से कुमकी हाथियों को छत्तीसगढ़ लाया गया था। हाथी परियोजना सरगुजा की उप निदेशक प्रभाकर खलखो ने बताया कि तमोर पिंगला हाथी अभ्यारण्य के बचाव केंद्र में एक वर्ष नौ माह पहले लक्ष्मण और रेवा का जन्म हुआ था।

खलखो ने बताया कि बुधवार की दोपहर हाथी शावक लक्ष्मण की तबियत अचानक बिगड़ने के बाद जब चिकित्सों से संपर्क किया गया तब उन्होंने शावक के हर्पिस वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की। इसके बाद दूसरे शावक रेवा की भी तबीयत बिगड़ गई।

अधिकारी ने बताया कि चिकित्सकों ने लक्ष्मण का इलाज शुरू किया लेकिन बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। वहीं लक्ष्मण की हालत को देखते हुए रेवा को उससे अलग कर दिया गया था। लेकिन शुक्रवार को इलाज के दौरान रेवा ने भी दम तोड़ दिया। खलखो ने बताया कि हर्पिस वायरस से संक्रमित होने के बाद शावकों की 24 से 48 घंटे के भीतर मौत हो जाती है। उन्होंने बताया कि शावकों की मौत के बाद शेष हाथियों को वहां से अलग कर दिया गया है तथा दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है।

अधिकारी ने बताया कि दोनों हाथी शावकों के शवों का शुक्रवार को वरिष्ठ पशु चिकित्सकों की देखरेख में पोस्टमार्टम कराया गया। शावकों के नमूनों को जांच के लिए उत्तर प्रदेश के रायबरेली स्थित भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान भेजा जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIND vs SA 3rd ODI: लगातार 20 मैच में टॉस गंवाने का सिलसिला खत्म?, 2023 के बाद भारत ने जीता टॉस, रोहित शर्मा और शुभमन गिल से आगे निकले केएल राहुल

पूजा पाठसभ्यता-संस्कृति का संगम काशी तमिल संगमम

कारोबारIndiGo Crisis: हवाई किराए मनमानी पर सख्ती, केंद्र सरकार का एक्शन, सभी रूट पर कैप?

भारतमहाराष्ट्र महागठबंधन सरकारः चुनाव से चुनाव तक ही बीता पहला साल

क्रिकेटAustralia vs England, 2nd Test: पहले 6 विकेट और फिर 141 गेंद में 13 चौके की मदद से 77 रन की पारी, इंग्लैंड टीम पर बरसे मिशेल स्टार्क

भारत अधिक खबरें

भारतHardoi Fire: हरदोई में फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतWest Bengal: मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी शैली की मस्जिद’ के शिलान्यास को देखते हुए हाई अलर्ट, सुरक्षा कड़ी

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

भारतKyrgyzstan: किर्गिस्तान में फंसे पीलीभीत के 12 मजदूर, यूपी गृह विभाग को भेजी गई रिपोर्ट