लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में CRPF में आत्महत्या के दो अलग-अलग मामले, एक अधिकारी ने कोरोना संक्रमित होने के डर से मारी खुद को गोली

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 12, 2020 14:20 IST

कश्मीर में सीआरपीएफ में तैनात दो अधिकारियों के सुसाइड का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार एक शख्स ने घरेलू परिस्थितियों के कारण आत्महत्या की है, वहीं दूसरे को कोरोना संक्रमण का डर था।

Open in App
ठळक मुद्देCRPF में दो अलग-अलग घटनाओं में दो अधिकारियों ने की आत्महत्याजैसलमेर के रहने वाले सब इंस्पेक्टर फतह सिंह और मध्यप्रदेश के बंगाली बाबू ने खुद को मारी गोली

जम्मू: कश्मीर में सीआरपीएफ के दो अधिकारियों ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार इनमे से एक ने कोरोना संक्रमण के भय से जबकि दूसरे ने घरेलू परिस्थितियों के कारण आत्महत्या की है।

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के मट्टन इलाके के अकूरा गांव में तैनात एक सब इंस्पेक्टर ने आज सुबह उस समय आत्महत्या कर ली जब उसे यह डर लग रहा था कि उसको कोरोना हो जाएगा।

सीआरपीएफ के प्रवक्ता पंकज सिंह ने बताया कि राजस्थान के जैसलमेर के रहने वाले सब इंस्पेक्टर फतह सिंह ने आपने आपको गोली मारी। 

वहीं, स्थानीय पुलिस के अनुसार फतह सिंह ने सुसाइड नोट भी लिख छोड़ा था जिसने उसने लिखा था कि उसको डर है कि उसको कोरोना हो सकता है इसलिए वह आत्महत्या कर रहा है।

कश्मीर में इस किस्म का पहला मामला है जिसमे किसी सुरक्षाकर्मी ने कोरोना के डर इस तरह से आत्महत्या किया हो। दूसरे मामले में श्रीनगर के करण नगर इलाके में नीलम सिनेमा पर तैनात सीआरपीएफ के एक अस्सिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ने भी आज अपने आपको गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। उसकी पहचान 49वीं बटालियन के मध्यप्रदेश के रहने वाले बंगाली बाबू के रूप में कई गयी है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया