लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल के एक शिविर में सीआरपीएफ के दो कर्मी मृत मिले

By भाषा | Updated: March 8, 2021 20:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली/कोलकाता, आठ मार्च केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो कर्मी अर्द्धसैनिक बल के पश्चिम बंगाल के एक शिविर में मृत मिले हैं। उनकी जान गोली लगने से गई है। उनमें एक महिला और एक पुरुष कांस्टेबल है।

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि स्थानीय पुलिस को शुरुआती जांच के आधार पर यह खुदकुशी का मामला लग रहा है।

उन्होंने बताया कि दो कर्मियों के शव पश्चिम मेदनीपुर जिले के सलबोनी गांव में स्थित सीआरपीएफ की 233वीं बटालियन के शिविर में तड़के मिले।

अधिकारियों ने बताया कि घटना में एक सरकारी बंदूक का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने दावा किया कि वे विवाहेत्तर संबंध में थे।

उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस घटना के कारणों की छानबीन कर रही है और शुरुआती जांच से संकेत मिलता है कि दोनों ने गोली मारकर अपनी जान दी है। इस हथियार को मौके से बरामद कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो