लाइव न्यूज़ :

उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएफ के 2 जवान घायल, नक्सली साहित्य बरामद

By भाषा | Updated: February 11, 2021 15:42 IST

Open in App

बोकारो, 11 फरवरी झारखंड के बोकारो जिले के जागेश्वर बिहार थाना क्षेत्र के टूटी झरिया, झुमरा पहाड़ के जंगल के पास बुधवार देर रात्रि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि इस इलाके में नक्सली शिविर लगाकर नक्सली घटनाओं को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसी सूचना के आधार पर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने इस इलाके की घेराबंदी की ।

सूत्रों ने बताया कि लगभग 50 की संख्या में उपस्थित उग्रवादियों ने पुलिस बल पर हमला कर दिया जिसमें सीआरपीएफ के सत्येंद्र सिंह और विष्णु सिंह नामक दो सिपाही घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायलों को रांची के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इस बीच पुलिस पूरे इलाके की घेराबंदी कर रही है।

सूत्रों ने बताया कि नक्सलियों ने सीआरपीएफ और पुलिस को देखते ही गोलीबारी करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि काफी देर तक दोनों तरफ से गोलीबारी हुई।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और विस्तृत रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल