लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद में मुठभेड़ के बाद दो अपराधी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 7, 2021 13:56 IST

Open in App

गाजियाबाद (उप्र), सात सितंबर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद दो कथित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि सोमवार रात हुई मुठभेड़ में सबीर और नूर इस्लाम के पांव में गोली लग गई और उन्हें नजदीक ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। ये दोनों हापुड़ के निवासी हैं।

गाजियाबाद के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) इराज राजा ने बताया कि उत्तर प्रदेश के हापुड़, गाजियाबाद, कानपुर और वाराणसी जिलों के साथ-साथ उत्तर पूर्वी दिल्ली में दोनों के खिलाफ 33 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

राजा ने बताया कि नियमित जांच के दौरान पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने गोलियां चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उनके पैरों में गोली लग गई। पुलिस कॉन्स्टेबल अरविंद भी मुठभेड़ में घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनके पास से दो देशी पिस्तौल, कारतूस, 15000 रुपये नगद, सोने-चांदी के आभूषण और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र