लाइव न्यूज़ :

आईआईएससीओ इस्पात संयंत्र में जहरीली गैस से दम घुटने से दो अनुबंधित श्रमिकों की मौत

By भाषा | Updated: June 3, 2021 00:24 IST

Open in App

बर्नपुर (पश्चिम बंगाल), दो जून पश्चिम बंगाल के बर्नपुर में बुधवार को सरकारी सेल कंपनी के आईआईएससीओ इस्पात संयंत्र में रखरखाव कार्य के दौरान जहरीली गैस से दम घुटने से दो श्रमिकों की मौत हो गयी।

अधिकारियों ने बताया कि करीब तीन बजे बैटरी नंबर 11 के सल्फर टैंक की सफाई के दौरान अनुबंधित श्रमिकों --बबन सरकार एवं सुमन विश्वास की जहरीली गैस से दम घुटने से मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि संयंत्र के कर्मी सुरक्षा आवरण में अंदर गये और फिर दोनों को बाहर निकाला गया । आईआईएससीओ अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। दोनों स्थानीय थे।

सेल के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना के बाद संयंत्र में काम नहीं चल रहा है। विस्तृत जांच के लिए एक जांच समिति बनायी गयी है।

इस घटना के बाद इंटक ने प्रदर्शन किया। इंटक नेता हरजीत सिंह ने कहा कि प्रबंधन को इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को समुचित मुआवजा देना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो