रंगदारी वसूलने के आरोप में दिल्ली पुलिस के दो कांस्टेबल गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 7, 2021 12:31 IST2021-09-07T12:31:25+5:302021-09-07T12:31:25+5:30

Two constables of Delhi Police arrested for extortion | रंगदारी वसूलने के आरोप में दिल्ली पुलिस के दो कांस्टेबल गिरफ्तार

रंगदारी वसूलने के आरोप में दिल्ली पुलिस के दो कांस्टेबल गिरफ्तार

नयी दिल्ली, सात सितंबर दिल्ली पुलिस के दो कांस्टेबलों को मध्य दिल्ली में कारोबारियों से कथित तौर पर रंगदारी वसूलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मध्य जिला पुलिस ने दिल्ली पुलिस की प्रथम बटालियन में तैनात दो कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार तीन पर कारोबारियों से रंगदारी वसूलने का आरोप है और इस संबंध में मध्य जिला में दो मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि तीसरे आरोपी को पकड़ने के लिए प्रयास जारी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two constables of Delhi Police arrested for extortion

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे