लाइव न्यूज़ :

मादक पदार्थ तस्करों की गोलीबारी में दो कांस्टेबलों की मौत

By भाषा | Updated: April 11, 2021 14:21 IST

Open in App

जयपुर, 11 अप्रैल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में पुलिस के गश्ती दल पर दो अलग-अलग घटनाओं में हथियारों से लैस कथित मादक पदार्थ तस्करों द्वारा की गई गोलीबारी में दो पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई।

पुलिस ने रविवार को बताया कि भीलवाड़ा जिले के कोटडी और रायला थाना क्षेत्रों में शनिवार देर रात नाकेबंदी के दौरान अलग अलग वाहनों में सवार हथियारबंद कथित मादक पदार्थ तस्करों द्वारा की गई गोलीबारी में दोनों थानों के एक-एक कांस्टेबल की मौत हो गई।

भीलवाड़ा की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंचल मिश्रा ने बताया कि कथित मादक पदार्थ तस्करों के वाहनों के गुजरने के संबंध में मुखबीर की सूचना पर कोटडी थाना क्षेत्र में नाकेबंदी की गई थी और इसी दौरान वाहनों में सवार हथियाबंद तस्करों ने पुलिस कर्मियों पर गोलीबारी कर दी जिसमें कोटडी थाने के कांस्टेबल औंकार की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि उसके बाद वाहनों में सवार हथियार बंद तस्करों की तलाशी के लिये पूरे जिले में नाकेबंदी की गई ।

मिश्रा ने बताया कि जब रायला थाने की पुलिस नाकाबंदी कर रही थी, उसी दौरान वहां से एक स्कार्पियो तथा मादक पदार्थ से भरे एक वाहन में सवार लोगों ने पुलिस पर गोलीबारी कर दी जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई।

उन्होंने बताया कि इस मुठभेड़ में रायला थाने में तैनात कांस्टेबल पवन चौधरी की गोली लगने से मौत हो गई।

मिश्रा ने बताया, “ अभी तक इस संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और मादक पदार्थ से भरी एक पिकअप गाड़ी को पुलिस ने रायला थाना क्षेत्र से बरामद किया है। वहीं नाकेबंदी तोड़कर गई स्कार्पियो का पीछा करने पर बदमाश उसे छोड़ कर भाग गए तथा उसे भी बरामद कर लिया गया है।’’

उन्होंने बताया कि दोनों थानों में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या और राजकार्य में बाधा डालने की विभिन्न धाराओं में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया