लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के दो सांसदों, तीन मंत्रियों ने फरीदकोट गोलीकांड मामले में न्याय में देरी पर चिंता जतायी

By भाषा | Updated: May 11, 2021 00:44 IST

Open in App

चंडीगढ़, 10 मई पंजाब सरकार के तीन मंत्रियों और दो कांग्रेसी सांसदों ने सोमवार को यहां एक बैठक की और वर्ष 2015 में फरीदकोट में बेअदबी और उसके बाद हुई पुलिस गोलीबारी की घटना में न्याय में कथित देरी को लेकर चिंता जतायी।

सूत्रों ने कहा कि समझा जाता है कि इन कांग्रेसी नेताओं ने वर्ष 2015 में पवित्र ग्रंथ की बेअदबी और पुलिस गोलीबारी के साजिशकर्ताओं के खिलाफ जल्द कार्रवाई किए जाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि इस बैठक में कांग्रेस सांसद प्रताप सिंह बाजवा और रवनीत सिंह बिट्टू के अलावा राज्य सरकार में मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, चरणजीत सिंह चन्नी और गुरप्रीत सिंह कांगर शामिल रहे।

सूत्रों ने बताया कि बाद में रंधावा ने विधायकों--राजकुमार वेरका और रणदीप सिंह नाभा से भी मुलाकात की।

कुछ दिन पहले भी रंधावा, चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं ने भी एक बैठक की थी।

विधानसभा चुनाव में एक साल से भी कम समय बचा होने के चलते कई कांग्रेसी विधायक चाहते हैं कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पिछले चुनाव के दौरान 2015 के बेअदबी और पुलिस गोलीबारी मामले में कार्रवाई के वादे को पूरा करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट